मोरबी पुल हादसा: गुजरात HC ने नगर निगम को फिर लगाई फटकार, कहा-”शाम तक जवाब दो या फिर 1 लाख जुर्माना भरो” हल्के में मत लीजिए

0

Morbi bridge accident: Gujarat HC again reprimanded Municipal Corporation, said- “Answer by evening or else pay 1 lakh fine”

बुधवार को मोरबी पुल हादसे पर सुनवाई के दौरान गुजरात HC ने नगर निगम को एक बार फटकार लगाते हुए कहा है कि “हल्के में मत लीजिए.साथ ही कोर्ट ने नगर निगम के समक्ष दो विकल्प रखे हैं पहला विकल्प आज शाम 4:30 बजे तक जवाबी हलफनामा दाखिल करने का है वहीं दूसरा विकल्प 1 लाख रुपए का जुर्माना भरने का है.कोर्ट ने मोरबी हादसे पर सुनवाई की अगली तारीख 24 नवंबर निर्धारित की है. मोरबी नगरपालिका की ओर से कोर्ट के वकील ने कहा है कि नगर पालिका का प्रभार संभाल रहे डिप्टी कलेक्टर चुनाव ड्यूटी पर हैं. नोटिस डिप्टी कलेक्टर को भेजे जाने के बजाय नगर निकाय को दिए जाने के कारण जवाब दाखिल करने में देरी हुई है लेकिन आज शाम तक उम्मीद है मोरबी पुल हादसे पर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल हो जाएगी.

Morbi bridge accident: Gujarat HC again reprimanded Municipal Corporation, said- “Answer by evening or else pay 1 lakh fine”

इसे भी पढ़े : 200 करोड़ की रंगदारी के मामले में जैकलीन फर्नांडीज को दिल्ली कोर्ट ने दी जमानत

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here