आज झारखण्ड मंत्रालय में विश्व प्रसिद्ध योग गुरु बाबा रामदेव ने सीएम हेमंत सोरेन से भेंट की.इससे पहले बाबा रामदेव बुधवार शाम रांची पहुंचे. एयरपोर्ट पर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों के साथ बाबा रामदेव का उनके प्रशंसकों द्वारा स्वागत किया गया.इस मौके पर योग गुरु बाबा रामदेव ने की सीएम हेमंत सोरेन की तारीफ की और उनको शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया. बाबा रामदेव ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन बढ़िया काम कर रहे हैं. साथ ही बाबा ने झारखण्ड में ED की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित बताया है.सूत्रों के मुताबिक बाबा रामदेव ने गुरूवार दस नवम्बर यानी कि आज पंतजलि द्वारा संचालित आचार्यकुलम स्कूल में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रांची में शिरकत की है.



