Arunachal pradesh me bhukamp : पश्चिम सियांग,अरुणाचल प्रदेश में सुबह लगभग 10:30 बजे रिक्टर पैमाने पर 5.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज़ किया गया।नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। इसके साथ ही गुरुवार सुबह पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप में 4.3 तीव्रता का भूकंप लगभग 2.29 बजे महसूस किया गया था.भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी।




