रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुनानक स्कूल में गुरुग्रंथ साहिब जी के स्थापना स्थल पर पहुंच मत्था टेका

0

गुरुनानक जयंती के अवसर पर पीपी कंपाउंड रांची स्थित गुरुनानक स्कूल पहुंचे मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन। मुख्यमंत्री यहां गुरुनानक देव जी महाराज के “553वें प्रकाश उत्सव” कार्यक्रम में शामिल हुए तथा गुरुग्रंथ साहिब के स्थापना स्थल पर मत्था टेक राज्यवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक और पवित्र दिन है। आज के इस पवित्र दिन को गुरु पूर्णिमा के रूप में भी मनाया जाता है। मुझे भी आज इस परिसर में गुरुग्रंथ साहिब के स्थापना स्थल पर मत्था टेकने का मौका मिला है। वैसे तो इस अवसर पर मैं यहां कई बार आ चुका हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक संकट कोरोन संक्रमण काल तथा अन्य विकट परिस्थितियों में सिख समुदाय गरीब-जरूरतमंद लोगों के बीच मजबूती के साथ खड़ी रही है। इनका सहयोग लोगों को हमेशा मिलता है। राज्य सरकार सिख समुदाय के साथ सदैव खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं गुरुनानक देव जयंती पर आज उन्हें नमन करता हूं। मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को 553वें प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मौके पर मुख्यमंत्री ने गुरुनानक स्कूल से कडरू रोड को जोड़ने वाली पी.सी.सी.पथ का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष श्री गुरमीत सिंह, सचिव श्री गगनदीप सिंह सेठी, श्री ज्योति सिंह मथारू, श्री परमजीत सिंह टिंकू, श्री रणजीत सिंह हैप्पी, प्रो. हरविंदर वीर सिंह, श्री ऋषि छाबड़ा, श्री हरप्रीत जग्गी, श्री रणवीर सिंह, श्री भूपेंद्र सिंह, श्री त्रिलोचन सिंह, श्री जसप्रीत नागी, श्री हरविंदर वेदी, श्री हरगोविंद सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में सिख समुदाय के श्रद्धालु उपस्थित थे।

HOME YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here