मुख्यमंत्री ने कहा अब भाजपा की गाड़ी में घूम घूमकर छापा मार रहे अधिकारी
आज सुबह से ही विधायक anup singh ओर प्रदीप यादव के विभिन्न आवासों में आईटी की टीम के द्वारा छापेमारी की खबर से सनसनी बनी रही , अधिकारी जिस टोयोटा इनोवा गाड़ी से छापेमारी करने पहुंची थी उस गाड़ी का नंबर जेएच01एल 5626 है. गाड़ी किसी दिनेश महतो के नाम पर है. जो की सेकेंड ऑनर है. जैसे ही यह गाड़ी बेरमो विधायक के आवास पर लगी तो वहां मौजूद पत्रकारों के बीच यह गाड़ी चर्चा का विषय बना , दरअसल बताया जा रहा है कि इस गाड़ी के शीशे पर बीजेपी का स्टीकर लगा हुआ था , चर्चा होने के बाद आईटी टीम में शामिल कुछ अधिकारियों ने आनन-फानन में स्टीकर निकाला लेकिन स्टीकर निकालते हुए पत्रकारों ने तस्वीर अपने कैमरे में कैद कर लिया , कुछ ने बकायदा पूरे वारदात की वीडियो भी बनायी, जो सोशल मीडिया पर अब वायरल है. हालांकि इन वीडियो या तस्वीरों में कितनी सच्चाई है इसकी हम पुष्टि नहीं करते.
विपक्ष ने कहा कि सब बीजेपी की है साजिश
बेरमो विधायक anup singh के आवास पर आईटी की रेड की खबर पाते ही काफी संख्या में उनके समर्थक और लोग पहुंचे हैं. आवास के बाहर ईडी या आयकर विभाग की छापेमारी को लेकर लोगों में संदेह बरकरार है ,उनके समर्थक व कांग्रेसी नेतागण इस छापेमारी को लेकर भाजपा की साजिश बता रहे हैं ,मोदी सरकार और इडी व सीबीआई के विरोध में कांग्रेसी नेताओं ने जमकर नारेबाजी भी की I नारेबाजी की आवाज सुनकर पूर्व मंत्री स्व राजेंद्र प्रसाद सिंह की पत्नी सह बेरमो विधायक जयमंगल सिंह की माता रानी सिंह बाहर निकलकर लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है और कहा कि इस कार्रवाई से उनके परिवार को कुछ होने वाला नहीं है I
सीएम हेमंत सोरेन बोले- बीजेपी की गाडी में घूम-घूम कर छापा मार रहे है अधिकारी
सीएम हेमंत सोरेन ने आईटी की छापेमारी के दौरान आईटी अधिकारी के गाडी में लगे बीजेपी के स्टीकर पर तंज कसते हुए कहा कि अब ईडी और आईटी के अधिकारी इतने बेशर्म हो गए है कि खुलेआम भाजपा का स्टीकर लगाकर छापा मारने पहुंच जाते है. अधिकारीयों की गाड़ी में बीजेपी का स्टीकर चिपका होता है, और ये लोग कहीं भी भाजपा के इशारे में छापेमारी करने आ जाते है



