मध्यप्रदेश की मंत्री उषा ठाकुर ने खंडवा में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में अपना बयान देते हुए बलात्कारियों को फांसी देने की मांग की है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा- ”वह व्यक्ति पहले वहीं से खाट मांग कर ले गया और फिर बच्ची को ले गया और दुष्कर्म किया फिर बच्ची को कचरे में फेंक दिया। ऐसे नर पिशाचों को चौराहे पर फांसी दे देनी चाहिए और इनके अंतिम संस्कार भी नहीं होने चाहिए.”बता दें कि सोमवार को अचानक गायब हुई चार साल की बच्ची की तलाश में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध आरोपी के मोबाइल लोकेशन को ट्रेस किया गया, फिर उसे रात में पकड़ लिया गया।इसके बाद पूछताछ में आरोपी ने पूरी कहानी पुलिस के सामने कबूल किया। साथ ही उसने बताया कि उसने दुष्कर्म के बाद बच्ची को झाड़ियों में फेंक दिया। जब पुलिस वहां पहुंची तो बच्ची झाड़ियों में तड़पती मिली। बच्ची के निजी अंग गंभीर रूप से घायल थे। इसके बाद बच्ची को इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया। आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के साथ–साथ धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है। kaha



