मध्य प्रदेश: सड़क दुर्घटना में मृतकों और घायलों के लिए प्रधानमंत्री और मुख्‍यमंत्री ने की अनुग्रह राशि की घोषणा

0

Madhya Pradesh :रात करीब दो बजे Madhya Pradesh के बैतूल जिले के परतवाड़ा मार्ग पर ग्राम झल्लार में सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई साथ ही कई लोग घायल हो गए। मृतकों में 5 पुरुष, 4 महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के बैतूल में हादसे में हुए 11 लोगों की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने और घायल के लिए 50000 रुपये की राशि देने की घोषणा भी की है।मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह ने भी मृतकों के परिजनों को रु.2-2 लाख तथा घायलों को रु.10-10 हजार सहायता राशि देने का ऐलान किया है। घायलों का नि: शुल्क इलाज किया जाएगा। बता दें कि बस और टवेरा कार की टक्कर होने से जीप में सवार 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।कार में सवार सभी लोग मजदूर हैं जो महाराष्ट्र के कलम्भा से अपने गांव लौट रहे थे। चार शवों को क्षतिग्रस्त कार के हिस्सों को काटकर बाहर निकाला गया है।

HOME YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here