कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के 56वें दिन की शुरूआत आज सुबह तेलंगाना के हैदराबाद शहर से की। यात्रा में अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता पूजा भट्ट भी कुछ समय के लिए शामिल हुई। इसकी जानकारी कांग्रेस पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दी गई है। साथ ही, लिखा ‘हर रोज नया इतिहास रचा जा रहा है…हर रोज देश में मोहब्बत चाहने वालों की तादाद बढ़ रही है।’ बता दें कि पूजा भट्ट कुछ ही देर के लिए राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थी।



