राजधानी रांची के धुर्वा इलाके में झोपड़ी में रहने वाले दिव्यांग खिलाड़ी सुजीत मुंडा का चयन भारतीय क्रिकेट ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप के लिए हुआ है.खिलाड़ी सुजीत मुंडा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाक़ात की.मुख्यमंत्री ने अच्छे प्रदर्शन के लिए सुजीत को शुभकामनाएं दी।साथ ही उन्हें क्रिकेट किट प्रदान किया।मुख्यमंत्री ने कहा कोई भी लक्ष्य इंसान के हौसले से बड़ा नहीं। इसी को अपनी मेहनत और लगन से दृष्टिबाधित टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप खेलने वाली टीम इंडिया में चयनित रांची के युवा खिलाड़ी सुजीत मुंडा ने चरितार्थ किया है। आपको अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। आप आगे बढ़ते रहें, आपका भाई आपके साथ है। बता दें कि खिलाड़ी सुजीत मुंडा बहुत पहले से ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलना चाहते थे।सुजीत मुंडा ने बताया है कि ब्लाइंड T-20 वर्ल्ड कप के लिए तीन चरणों में ट्रायल लिया गया था। पहले चरण में देश भर से कुल 56 खिलाड़ियों को चुना गया था। दूसरे चरण में इन 56 में से 29 खिलाड़ियों का चयन हुआ और तीसरे चरण में 29 में से 17 खिलाड़ियों का फाइनल सेलेक्शन हुआ। फाइनल चयनित खिलाड़ियों को छह दिसंबर से शुरू होने वाले ब्लाइंड क्रिकेट टी-20 वर्ल्ड कप में खेलना है।



