पलक्कड़ : केरल में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या, भाजपा ने लगाया PFI के सहयोगी दल पर हमले का आरोप

0

केरल के पलक्कड़ में एक आरएसएस कार्यकर्ता की हमलावरों के एक समूह ने आज दोपहर हत्या कर कर दी। मृतक श्रीनिवासन (45) की बीच शहर में स्थित दुकान पर हमलावर पहुंचे और उन्हें मौत के घाट उतार दिया। भाजपा ने आरोप लगाया है कि हमले में विवादित संगठन PFI के सहयोगी दल का हाथ है। पुलिस ने बताया कि हमलावर मोटर साइकिलों पर आए थे और हमलाकर भाग निकले। गंभीर रूप से घायल श्रीनिवासन को तत्काल समीप के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। यह घटना पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (PFI) के एक नेता की हत्या के 24 घंटे बाद हुई। पीएफआई नेता सुबैर (43) की पलक्कड के समीप एक गांव में हत्या कर दी गई थी। इलापुल्ली में सुबैर की हत्या तब की गई थी जब वह शुक्रवार को मस्जिद में जुमे की नमाज अदा कर घर लौट रहा था।

भाजपा ने एसडीपी पर लगाया हत्या का आरोपआरएसएस कार्यकर्ता पर हमले पर तीखी प्रतिक्रिया प्रकट करते हुए भाजपा ने आरोप लगाया कि यह पीएफआई के राजनीतिक संगठन सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया (SDP) की करतूत है। श्रीनिवासन की हत्या के पीछे उसी का हाथ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here