कागज में नाम दर्ज है लालू प्रसाद, लेकिन जनता के बीच लोकप्रियता ऐसी कि ज्यादातर लोग लालू यादव के नाम से ही पुकारते हैं। जी हां, हम बात कर रहे राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू यादव की। बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके लालू प्रसाद की। जेल से ही बिहार की राजनीति को दिशा देने वाले लालू यादव की। हालांकि, इस समय लालू यादव दिल्ली में इलाजरत हैं। इसी माह चारा घोटाला मामले में एक फैसला भी आने वाला है।
लालू यादव की सुरक्षा में तैनात थे कामेश्वर रविदास
खैर, मर्डर मिस्ट्री की यह कहानी भले ही लालू यादव से परोक्ष रूप से नहीं जुड़ी है, लेकिन इस कहानी का केंद्रीय पात्र उनसे कभी संबंधित रहा है। जी हां, हम बात कर रहे Assistant sub-inspector कामेश्वर रविदास की, जो लालू यादव की सुरक्षा में तैनात हुआ करते थे।
25 दिसंबर को खदान में मिला था अफसर का शव
यह घटना है एक वर्ष पहले की। पुलिस संचिकाओं में तारीख दर्ज है- 25 दिसंबर 2021। कड़ाके की ठंड वाला दिसंबर का महीना था। हर कोई रजाई-कंबल में दुबका हुआ था। अचानक जंगल की आग की तरह खबर फैल गई कि लालू यादव के सुरक्षा में तैनात Assistant sub-inspector की हत्या कर दी गई है।
रांची जिले के तुपदाना ओपी में पदास्थापित थे
Assistant sub-inspector की हत्या की खबर के बाद हर कोई जानने के लिए बेचैन हो उठा कि कौन ? थोड़ी ही देर में स्थित साफ हो गई कि जिस Assistant sub-inspector की हत्या की गई है उसका नाम है कामेश्वर रविदास। रांची जिले के तुपदाना ओपी में पदास्थापित थे।



