बिहार में आज सरकारी और प्राइवेट डॉक्टर नहीं करेंगे मरीजों का इलाज, जानें वजह

0

Biharबिहार के सरकारी और निजी डॉक्टर शुक्रवार को अपने कार्य का बहिष्कार करेंगे। केन्द्र सरकार द्वारा आयुर्वेद डाक्टरों को सर्जरी करने की इजाजत देने संबंधी आदेश के खिलाफ इस आंदोलन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के साथ कई दूसरे संगठन भी शामिल होंगे।

आईएमए के सचिव सुनील कुमार ने कहा है कि उनके संगठन की सभी शाखाओं के डॉक्टर सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक काम का बहिष्कार करेंगे। इस हड़ताल में कोविड और दूसरी जरूरी सेवाओं को बाधित नहीं किया जाएगा। हड़ताल में आईएमए का सहयोगी संगठन जेडीएन और एमएसएन भी शामिल होगा।
पीएमसीएच के आंदोलन का नेतृत्व डॉक्टर सचिदानंद कुमार और अमरकांत झा अमर करेंगे। एनएमसीएच में डॉक्टर सहजानंद प्रसाद सिंह और डॉक्टर अजय कुमार जिम्मेवारी संभालेंगे। इसी तरह आइजीआइएमएस में डॉक्टर हरिहर दीक्षित जिम्मेवारी संभालेंगे।

एलोपैथिक डॉक्टरों की हड़ताल जनकल्याण विरोधी
आयुष मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मधुरेंदु पांडेय ने आयुर्वेद पीजी को सर्जरी की अनुमति दिए जाने के विरोध में एलोपैथिक चिकित्सकों की हड़ताल को जनकल्याण विरोधी बताया है। कहा है कि आइएमए ने अपना अड़ियल रवैया नहीं छोड़ा तो एलोपैथिक डॉक्टरों का व्यवसायिक बहिष्कार किया जाएगा। यह भी कहा है कि केंद्र सरकार के इस फैसले से आयुष चिकित्सकों में हर्ष है। इसके समर्थन में आयुर्वेद एवं आयुष चिकित्सक 11 दिसंबर को मुफ्त में रोगियों का इलाज करेंगे। कहा कि हड़ताल की स्थिति में वैकल्पिक चिकित्सा व्यवस्था हेतु सभी आयुष चिकित्सक तैयार हैं। Ranjana