जिस बेटे को सत्ता की कुर्सी तक पहुंचाने के लिए बूढ़ा बाप धतकर्म से बाज नहीं आया, वो बेटा खामोश क्यों है ? : जदयू नेता नीरज कुमार

0

Neerajराजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के फोन मामले को लेकर बीजेपी विधायक ललन पासवान ने गुरुवार को निगरानी थाने में एफआईआर तक दर्ज करवा दी है। घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद जहां बिहार की राजनीति गरमाई हुई है तो दूसरी तरफ राजद के नेता का बयान नहीं आना भी कई सवाल खड़े कर रहा है। दो दिन से लालू प्रसाद के चल रहे कथित ऑडियो का मामला को लेकर भाजपा भले ही सदन से सड़क तक हमलावर बना हो, लेकिन महागठबंधन और राजद नेता तेजस्वी यादव का अभी तक कोई बयान नहीं आया है। सोशल मीडिया पर सक्रिये रहने वाले तेजस्वी यादव ने पिछले दो दिनों में सिर्फ अहमद पटेल और संविधान दिवस पर ट्वीट किया है, लेकिन अपने पिता के हो रहे अपमान को लेकर न तो कोई औपचारिक बयान दिया है और न ही सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखी है। इस बीच जदयू के नेता ने भी तेजस्वी यादव के मौन पर सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि जिस बेटे को सत्ता तक पहुंचाने के लिए बाप बुढ़ापे में भी धतकर्म से बाज नहीं आया वो बेटा इस मुद्दे पर मौन हो गया है।। आखिर इस खामोशी का राज क्या है? इस सवाल के साथ नीरज कुमार ने एक के बाद एक दो ट्वीट कर राजद नेता तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। पहले ट्ववीट में नीरज कुमार ने कुछ इस तरह से हमला किया है। वहीं, दूसरे ट्वीट में जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि लालू की फोन वाली करतूत से अपनी छीछालेदर होता देख झारखंड सरकार ने उन्हें कोरोना प्रूफ मानते हुए रिम्स डायरेक्टर के बंगले से उठाकर फिर से पेइंग वार्ड में भेज दिया।ऑडियो के आधार पर भाजपा और जेडीयू ने पूरी तरह से बिहार मे राजनीतिक हंगामा खड़ा कर रखा है। चारा घोटाले में रांची में सजा काट रहे लालू प्रसाद पर बिहार में नीतीश कुमार के तख्ता पलट के आरोपों के साथ एनडीए के सभी घटक दल आक्रमक हैं। ऑडियो वायरल होने के बाद अब एनडीए ने जहां लालू प्रसाद को दिल्ली के तिहाड़ जेल में भेजने की मांग कर दी है तो वहीं दूसरी ओर राजद के नेता ने इसे पूरी तरह से नकारा दिया है।ranjana
‘श्री श्री 420′ सजायाफ्ता कैदी नंबर-3351 @laluprasadrjd पर एक और मुकदमा हो गया।
मगर जिस बेटे को सत्ता तक पहुँचाने के लिए बाप बुढ़ापे में भी धतकर्म से बाज नहीं आया वो बेटा इस मुद्दे पर मौन हो गया है।। @yadavtejashwi इस खामोशी का राज क्या है?
— Neeraj kumar (@neerajkumarmlc) November 27, 2020