Home देश लड़की को जिंदा जलाने के मामले ने पकड़ा तूल, दो बड़े नेताओं...
वैशाली जिले के हाजीपुर में एक लड़की को जिंदा जलाए जाने के मामले ने अब सियासी रंग ले लिया है। दरअसल, वैशाली जिले में छेड़खानी का विरोध करने पर कुछ दबंगों ने एक लड़की को जिंदा जला दिया था, इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जहां 15 दिन के बाद इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हालाकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एफआईआर में दर्ज मुख्य आरोपी चंदन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, बाकी 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। बता दें कि चुनाव के समय घटना होने के कारण मामले को पुलिस ने दबा दिया था, लेकिन आज लड़की की मौत के बाद मामले ने सियासी रंग ले लिया है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर नीतीश सरकार पर हमला बोला है तो वहीं अपने ट्वीट में केंद्र पर भी हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है- कहां है एलईडी की रोशनी में दिल्ली से बिहार आकर जंगलराज खोजने वाले?वहीं राहुल गांधी ने भी बिहार के वैशाली में युवती की जलाकर की गई हत्या के मामले का जिक्र करते हुए ट्वीट किया और नीतीश कुमार से सवाल पूछे।