बिहार में एनडीए की सरकार बनने से पहले मंत्री के साथ अन्य पदों के लिए संस्पेंस अब तक बरकरार है। इस बीच पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मुझे मंत्रिमंडल में शामिल करने की सूचना मिली है, इसलिए आज शाम शपथ ग्रहण समारोह में सीएम के साथ शपथ ले सकता हूं। वहीं बीजेपी के कोटे से विधानसभा अध्यक्ष पद का बनना तय माना जा रहा है, जिसमें दो नाम सबसे आगे चल रहे हैं। इसके लिए एनडीए की बैठक में फैसला लिया जाएगा। वहीं शपथ ग्रहण समारोह में प्राथमिकता के हिसाब से मंत्री पद के लिए शपथ लेंगे। सूत्रों की मानें तो बीजेपी के कोटे से ज्यादा मंत्री बनाए जाने की सूचना है। इससे नीतीश कुमार की कार्यशैली पर किसी प्रकार का कोई असर नहीं पड़ेगा।
Ranjana



