Bihar Election : दूसरे चरण के लिए मतदान जारी…सीएम नीतीश कुमार ने डाला वोट

0

Nitish Kumarपटना। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) के दूसरे चरण के तहत मंगलवार को सुबह सात बजे से 17 जिलों के 94 विधानसभा क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। मतदान के लिए सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। कोरोना काल में हो रहे चुनाव को लेकर पूरी व्यवस्था की गई है।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में मतदान किया। वोट डालने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने विक्ट्री साइन दिखाया और लोगों से अधिक से अधिक वोट डालने की अपील की।राजद नेता और हसनपुर से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, ‘जनता बदलाव चाहती है। जनता त्राहिमाम कर रही है। हम उनकी मांगों को पूरा करेंगे। मैं लोगों से वोट डालने की अपील करता हूं।’राजद नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी वोट डालने के लिए पहुंची। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘बिहार को बदलाव चाहिए, बदलाव की गंगा बह रही है।’ राबड़ी के साथ उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने भी पटना के बूथ नंबर 160 पर वोट डाला। Ranjana