बिहार में चुनावी संग्राम जारी है। नीतीश कुमार जहां अपनी हर सभा में बिना नाम लिए लालू परिवार पर हमला बोलने से नहीं चूकते।सीएम नीतीश कहते हैं कि जिसे बिहार से कोई मतलब नहीं और जब काम करने का मौका मिला तब सिर्फ अपने परिवार का विकास किया वो क्या आगे बिहार के लिए काम करेगा।जिसके पास काम करने का कोई अऩुभव नहीं और सिर्फ बोलते रहना है उससे बिहार नहीं चल सकता। वहीं महागठबंधन का सीएम चेहरा तेजस्वी यादव भी नीतीश कुमार पर कई तरह के आरोप लगा रहे। तेजस्वी यादव अपनी हर जनसभा में यह कहते हैं कि उन्हें सिर्फ कुर्सी से प्यार है।बिहार की जनता से सीएम नीतीश को कोई मतलब नहीं। अब तेजस्वी यादव ने सुबह-सुबह फिर से नीतीश कुमार पर अटैक किया है। तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर नीतीश कुमार को घेरा है। अपने ट्वीट में तेजस्वी यादव लिखा है कि, आदरणीय नीतीश कुमार जी थक चुके है। येन केन प्रकारेण कुर्सी से चिपक कर उम्र बिताने के सिवाय उनके जीवन का अब कोई ध्येय नहीं है।तेजस्वी ने आगे लिखा, उन्हें युवाओं, किसानों, मज़दूरों, छात्रों, महिलाओं और ग़रीबों की कोई चिंता नहीं है। वो कुर्सी को ही प्रथम और अंतिम सत्य मान चुके हैं। ranjana pandey



