सुशील मोदी ने फिर से किया साफ- अगर BJP सहयोगी JDU से अधिक सीटें जीती तब भी नीतीश कुमार ही होंगे CM

0

sushil modiबिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में यदि बीजेपी अपनी सहयोगी जनता दल यूनाइटेड से ज्यादा सीटें भी लाती है तो भी नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे. डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने एक न्यूजचैनल के साथ बातचीत में कही है।सुशील मोदी ने एलजेपी और बीजेपी के बीच पर्दे के पीछे से किसी प्रकार के गठबंधन की खबरों को भी खारिज किया है.उन्होंने कहा, “अगर एलजेपी कुछ सीटों पर जेडीयू के खिलाफ लड़ता है और जेडीयू कुछ सीटे हारता भी है तो क्या एलजेपी बिना गठबंधन के 2-3 सीटे लाने की ताकत रखती है? एलजेपी में बिना गठबंधन के 2-3 लाने की भी ताकत नहीं है.”सुशील मोदी ने आगे कहा है कि लोजपा चाहे कितनी बार भी कहती रहे कि वो एनडीए का हिस्सा है लेकिन मैं साफ कर देना चाहता हूं कि लोजपा कहीं से भी बिहार में एनडीए का हिस्सा नहीं है. सुशील मोदी ने कहा कि एलजेपी को लोग अपना वोट देकर वोट खराब ना करें,वो वोटकटवा है.”सुशील मोदी ने फिर से दुहराया कि हमने पहले ही कहा है कि नीतीश कुमार हमारे सीएम होंगे. बीजेपी चाहे कितनी भी सीटें जीतें, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे. सुशील मोदी ने यहां साल 2000 का उदाहरण देते हुए कहा कि उस वक्त हमारे पास जेडीयू से ज्यादा सीटें थी लेकिन फिर भी हमने नीतीश कुमार को ही सीएम बनाया था. ranjana pandey