पिछले कई दिनों से कैंसर से जूझ रहे अभिनेता संजय दत्त हाल ही में दुबई से मुंबई वापस लौट आए हैं। बुधवार को संजय दत्त को मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम के सैलून के बाहर देखा गया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखता है कि वह हेयरकट कराने के बाद सैलून से बाहर निकलते हैं और पैपराजी के सामने पोज देकर फोटोज क्लिक कराते हैं।इस दौरान अपनी कार की तरफ बढ़ते हुए संजय दत्त कहते हैं, ‘अभी बीमार नहीं हूं, ऐसे मत लिखना।’ यह सुनकर सभी हंसने लगते हैं। इसके बाद वह अपनी कार में बैठकर वहां से चले जाते हैं।इसके अलावा आलिम हकीम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर संजय दत्त का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह हेयरकट कराते नजर आ रहे हैं। संजय दत्त कहते हैं, ‘हाय, मैं संजय दत्त हूं। सैलून में वापस आकर अच्छा लगा। बाल कटवाने आया हूं। यदि आप इसे देख रहे हैं, तो यह मेरे जीवन का हालिया निशान है, लेकिन मैं इसे हरा दूंगा।’उन्होंने आगे कहा, ‘आलिम और मैं बहुत पुराने दोस्त हैं। उनके पिता मेरे पिता के बाल काटते थे। हकीम साब ‘रॉकी’ में स्टाइलिस्ट थे और फिर आलिम ने मेरे बाल काटने शुरू कर दिए। मैं उनका गिनी पिग बन गया।’ संजय दत्त ने कहा कि मैं केजीएफ चैप्टर 2 के लिए दाढ़ी बढ़ा रहा हूं, मैंने शेव कर लिया था लेकिन फिल्म में अपने लुक के लिए मुझे इसकी जरूरत है, जिसे हम नवंबर में शुरू कर रहे हैं। मैं सेट पर वापस लौटकर बहुत खुश हूं। कल, मैं ‘शमशेरा’ के लिए डबिंग करूंगा जो काफी मजेदार होगा। ranjana pandey
https://www.instagram.com/p/CGUwP41AuSr/?igshid=pewix88je1jn



