मुफलिसी को मात देकर यहां तक पहुंचे हार्दिक पांड्या, बैट खरीदने के लिए भी नहीं थे पैसे

0

HARDIKटीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर आज अपना 27वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 11 अक्टूबर 1993 को सूरत में हुआ था। फिलहाल आईपीएल के 13वें सीजन में अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी बातें।गरीबी के दौर में भी पांड्या ने हिम्मत नहीं हारी। उनके क्रिकेट प्रेम के कारण उनके पिता ने गुजरात के वड़ोदरा को भी छोड़ दिया। वह पूरा दिन ग्राउंड पर प्रैक्टिस किया करते थे और 5 रपये की मेगी खा कर गुज़ारा किया करते थे। क्यूंकि उस वक़्त आर्थिक तंगी के कारण खाने के पैसे बचा कर क्रिकेट किट के लिए इकट्ठे करते थे।
हार्दिक के पिता हिमांशु पांड्या गुजरात के सूरत में फाइनेंस का व्यापार करते थे।उन्हें 1998 में इसे बंद करना पड़ा और पूरा परिवार फिर वडोदरा चला गया। सईद मुश्ताक अली ट्राफी के दौरान 2014 में, हार्दिक के पास बैट नहीं थे। उस वक्त हार्दिक को इरफान पठान ने दो बैट गिफ्ट किये। अभ्यास में वह अपने साथियों से किट मांगकर बल्लेबाजी करते थे। हार्दिक का इतना कड़ा संघर्ष सफल हुआ और आईपीएल में उनका चयन हुआ। दरअसल, हार्दिक के पिता हिमांशु पांड्या क्रिकेट के बहुत बड़े दीवाने हैं और वह अपने दोनों बेटों (हार्दिक व क्रुणाल) को मैच दिखाने के लिए ले जाते थे। यहीं से हार्दिक और क्रुणाल को क्रिकेटर बनने की प्रेरणा मिली। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के बावजूद भी हिमांशु ने अपने बेटों को वडोदरा में किरण मोरे एकेडमी में भेजा, जहां से हार्दिक के क्रिकेटर बनने की यात्रा शुरू हुई। पांड्या ने 57 गेंदों पर मुंबई के खिलाफ पश्चिम जोन मैच में मुंबई के खिलाफ 82 रन बनाये थे, उसके बाद मुंबई इंडियंस के कोच जॉन राइट की नज़र हार्दिक पे पड़ी और उन्हें 10 लाख रुपये के आधार मूल्य पर आईपीएल के लिए मुंबई इंडियंस ने खरीदा। वहां से उनकी जिंदगी में नाटकीय रूप से बदलाव आया और फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।हार्दिक पांड्या ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं को निराश नहीं किया। सबसे पहले, उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 8 बॉल पर 21 रन बनाये। फिर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को बचाया। उन्होंने एक 31 गेंदों की पारी में 61 रन बनाए। उनकी शानदार प्रदर्शन ने उन्हें आईपीएल में दो बार ‘मैन ऑफ द मैच’ मिला।आप को बता दें कि हार्दिक पांड्या ने भारतीय टीम के लिए 11 टेस्ट, 54 वन डे और 40 T-20 मैच खेलें हैं। साथ ही 72 आईपीएल मैच भी खेल चुके हैं। आईपीएल में उन्होंने 29.3 की औसत से 1203 रन बनाए हैं। ranjana pandey