बिहार में विधानसभा चुनाव के नजदीक आने से हलचल तेज हो गई है। इसी बीच सत्ताधारी एनडीए गठबंधन की ओर से सीट बंटवारे के ऐलान कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि जेडीयू इस बार 122 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, बीजेपी के खाते में 121 सीटें गई हैं।
जीतनराम मांझी की HAM पार्टी को जेडीयू कोटे से 7 सीटें दी गई हैं। वहीं बीजेपी अपने कोटे से मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी को सीट देगी। नीतीश कुमार ने कहा कि हमारा काम बिहार की जनता की सेवा करना है। हमारे बारे में कौन क्या बोल रहा इससे फर्क नहीं पड़ता।
चिराग पासवान पर निशाना साधते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि रामविलास पासवान की मैं इज्जत करता हूं। उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मैं पूछता हूं कि रामविलास पासवान जो राज्यसभा गए हैं वह क्या जेडीयू की मदद के बिना ही पहुंचे हैं? बिहार में एलजेपी की 2 ही सीटें हैं ना।
बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि बिहार एनडीए में वही रहेगा जो नीतीश कुमार को नेता मानेगा। एनडीए ही पीएम मोदी की तस्वीर का इस्तेमाल करेगा। अगर जरूरत हुई तो चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की जाएगी। बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव ने कहा कि इस बार बिहार में एनडीए को तीन-चौथाई बहुमत मिलने वाला है। ranjana pandey



