Shaan Birthday: विज्ञापनों में जिंगल गाते-गाते यह सिंगर ऐसे बना म्यूजिक इंडस्ट्री की ‘शान’

0

Shaanसिंगर शान को उनकी मधुर आवाज के लिए जाना जाता है। उन्होंने सैकड़ों फिल्मों के गानों में अपनी आवाज की मीठी मिश्री घोली है। उनका गाया हुआ हर गाने को पसंद किया जाता है। आज शान परिवार के साथ अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके उनके बारे में कुछ अनसुनी बातों को जानते हैं।
शान का जन्म मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में हुआ था। उनका असली नाम शांतनु मुखर्जी है। उनके घर में पहले से संगीत का माहौल था। शान के दादा एक गीतकार थे और उनके पिता मानस मुखर्जी एक म्यूजिक डायरेक्टर थे। शान की तरह उनकी बहन भी सिंगर थीं। उन्होंने भी संगीत के इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए म्यूजिक में अपना करियर बनाने का फैसला किया।
सिंगर फिल्मों गाने से पहले विज्ञापनों के लिए जिंगल गाया करते थे। यही से उनके लिए बॉलीवुड के दरवाजे खुल गए। उन्होंने 17 साल की उम्र में फिल्म परिंदा के लिए पहला गाना गाया जो कि साल 1989 में रिलीज हुई थी। हालांकि, इसमें उन्हें गाने के लिए सिर्फ एक ही लाइन मिली थी।शान ने अपने इतने लंबे करियर में कई चार्टबस्टर सॉन्ग दिए हैं। उन्होंने थ्री इडियट्स, जव वी मेट, तारे जमीन पर, कल हो न हो, फना, ओम शांति ओम, हे बेबी, सिंह इज ब्लिंग, तेरे नाम, हमको दीवाना कर गए, टोटल धमाल जैसी फिल्मों के गानों के लिए अपनी आवाज दी है। उन्होंने हिंदी के अलावा बंगाली, मराठी, तेलुगु, उर्दु और अंग्रेजी में भी कई गाने गाए। ranjana pandey