इंडियन प्रीमियर लीग का आज 8वां मुकाबला होने जा रहा है। जिसमें दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली कोलकाता नाइटराइडर्स और डेविड वॉर्नर की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद टीम आमने सामने होंगी। यह मुकाबला अबुधाबी के शेख जायेद स्टेडियम में आज शाम 07:30 बजे होगा। बता दें कि दोनों ही टीम अपना पहला मुकाबला हार चुकी हैं। वहीं पिछले चार मुकाबलों की बात करें, तो हैदराबाद और कोलकाता के बीच बराबरी का मुकाबला रहा है। दोनों ने 2-2 मैच जीते हैं। पहले मैच में केकेआर को मुंबई इंडियंस से हार का मुंह देखना पड़ा था। वहीं हैदराबाद की टीम भी अपने पहले मुकाबले में आरसीबी के सामने पस्त हो गई थी। कोलकाता को पहले मुकाबले में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस ने 49 रन से मात दी थी जबकि सनराइजर्स हैदराबाद को उसके पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 10 रन से हार मिली थी।वहीं आज का मैच रोमांचक कहा जा सकता है जहां दोनों टीमें कड़ी मेहनत और जान लगाकर इस टूर्नामेंट में जीत का खाता खोलना चाहेंगी। बात करें मौसम की तो आज अबु धाबी में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। यहां तापमान 28 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। ranjana pandey



