बाॅलीवुड ड्रग्स कनेक्शन में विस्तार कहां तक जाएगा, इस बारे में कुछ भी कह पाना संभव नहीं है। ताजा स्थिति में रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद पांच अभिनेत्रियों के नाम का बड़ा खुलासा हुआ था, इनमें से दीपिका पादुकोण को आज एनसीबी ने पूछताछ के लिए सुबह 10 बजे बुलाया था। निर्धारित समय से 10 मिनट पहले ही दीपिका एनसीबी के दफ्तर पहुंच गईं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के सिलसिले में सामने आए बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन में आज सबसे बड़ी पेशी हो रही है। दीपिका पादुकोण से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो पूछताछ कर रहा है। दीपिका के अलावा सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से भी आज ही पूछताछ की जाएगी।
दीपिका तय समय से करीब 10
सूत्रों के मुताबिक दीपिका और रणवीर बीती रात ताज होटल में रुके थे। मीडिया से बचने के लिए दीपिका छोटी गाड़ी लेकर होटल से निकलीं। रणवीर दूसरी कार में कुछ दूर तक दीपिका के साथ आए थे। एनसीबी ऑफिस और ताज होटल के बीच सिर्फ 100 मीटर का फासला है। दीपिका को एनसीबी ने 10 बजे बुलाया था, लेकिन वे करीब 9.50 पर ही पहुंच गईं।ranjana pandey



