मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग मामला सामने आने के बाद इसमें कई बॉलीवुड स्टार्स का नाम सामने आया है। जहां एक तरफ रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी और रकुल प्रीत सिंह से पूछताछ के बाद अब दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान से पूछताछ होने जा रही है, वहीं दूसरी तरफ शुक्रवार को एनसीबी ने करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस के एक्सीक्यूटिव प्रोड्यूसर क्षितिज प्रसाद को पूछताछ करने के बाद हिरासत में ले लिया गया है।
आपको बता दें कि, क्षितिज के घर से एनसीबी ने ड्रग्स भी बरामद किए हैं। क्षितिज की गिफ्तारी के बाद अब माना जा रहा है कि करण जौहर भी एनसीबी (NCB) की रडार पर आ सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ, क्षितिज को हिरासत में लिए जाने के बाद करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने खुद को इस केस से बिल्कुल अलग बताया है।
करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर बयान जारी करते हुए लिखा कि ‘गलत खबरें फैलाई जा रहीं हैं कि 28 जुलाई, 2019 को मेरे घर पर मेरे द्वारा दी गई पार्टी में ड्रग्स का इस्तेमाल हुआ था। मैं पहले भी ये बात साफ कर चुका हूं कि ये सारे आरोप गलत हैं। मैं एक बार फिर से कहना चाहूंगा कि ना तो मैं ड्रग्स लेता हूं और ना ही मैं ड्रग्स को प्रमोट करता हूं या बढ़ावा देता हूं। ड्रग पार्टी के साथ-साथ क्षितिज को लेकर भी करण ने जारी किए हुए बयान में सफाई देते हुए लिखा क्षितिज प्रसाद और अनुभव चोपड़ा दोनों से मेरा कोई भी निजी संबंध नहीं है। इन दोनों में से कोई भी मेरा करीबी नहीं है। अनुभव धर्मा प्रोडक्शंस के अधिकारी नहीं हैं, उन्होंने नवंबर 2011 से जनवरी 2012 तक सिर्फ दो महीने और फिर जनवरी 2013 में एक शॉर्ट फिल्म के लिए धर्मा प्रोडक्शंस के साथ काम किया था। क्षितिज भी साल 2019 से एक्सीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे थे। ताजा खबरों के लिए बने रहिए the news mirchi के साथ,



