हैदराबाद: गायक एसपी बालासुब्रमण्यम की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। शुत्रों के अनुसार, बुधावर रात को उनकी तबीयत बिगड़ गई है। इसी क्रम में गुरुवार को सुबह से गायक की तबीयत काफी चिंताजनक बनी हुई है।
चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में भर्ती बालासुब्रमण्यम की कुछ दिन पहले कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उनके बेटे एसपी चरण ने भी इस बारे में ट्वीट पोस्ट भी किया है। मगर कल रात से उनकी तबीयत अचानक बिगड़ती गई है। गायक को सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही हैं।
इसके चलते बालासुब्रमण्यम के प्रशंसकों में चिंता की लहर चल पड़ी है। आपको बता दें कि जब से बालासुब्रमण्यम कोरोना संक्रमित हुए है, तब से देश-दुनिया में उनके स्वास्थ्य की कामना करते हुए प्रार्थना की जा रही है। इसी क्रम में उनकी पत्नी सावित्री भी कोरोना संक्रमित हुई है। उनका इलाज भी जारी है।
गायक बालासुब्रमण्यम में कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद इस महीने की 5 तारीख को अस्पताल में भर्ती हुए थे। परंतु गायक का स्वास्थ्य बिगड़ जाने से उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर इलाज किया जा रहा है। वर्तमान में वेंटिलेटर पर मौजूद बालसुब्रमण्यम के स्वास्थ्य पर डॉक्टरों की एक टीम नजर रख रही है। डॉक्टरों ने बताया कि कल रात से अचानक बालसुब्रमण्यम की तबीयत बिगड़ी है। इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। ताजा खबरों के लिए बने रहिए the news mirchi के साथ,



