बिहार में कोरोना संकट के बीच आज से ट्रकों का बेमियादी चक्का जाम

0

Bihar Truckबिहार में ट्रकों की बेमियादी हड़ताल आज यानि सोमवार सुबह छह बजे से शुरू हो गई है। ट्रकों के चक्का जाम को देखते हुए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। हड़ताल से राज्य में फल, फूल, सब्जी और अन्य खाद्यान की आपूर्ति ठप होने की आशंका है। हालांकि जरूरी सेवाओं की आपूर्ति को हड़ताल से अलग रखा गया है।
हड़ताल को देखते हुए प्रशासन ने सामानों की कालाबाजारी करने वालों को पकड़ने के लिए धावादल गठित कर दिया है। सामानों की किल्लत बताकर कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई होगी। हालांकि बिहार ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन ने हड़ताल से जरूरी सेवाओं को अलग रखने का ऐलान किया है। दूध, दवा व इमरजेंसी सेवा को हड़ताल से अलग रखा गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि सुबह छह बजे से ट्रकों के परिचालन पर पूरी तरह रोक लग जाएगी।
उन्होंने बताया कि 20 सूत्री मांगों को लेकर यह अनिश्चिकालीन हड़ताल है। पिछले साल भी 14 सूत्री मांगों को हड़ताल की घोषणा की थी, सरकार ने आश्वासन दिया था कि सारी मांगें पूरी की जाएगी। लेकिन कोई पहल नहीं हुई। लॉक डाउन में ट्रक मालिकों की स्थिति काफी दयनीय हो गई है। इसके बाद भी ट्रक मालिकों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। एसोसिएशन की मांग है कि ट्रक मालिकों को 01 मार्च 2020 से 31 मार्च 2021 तक के रोड टैक्स को अविलम्ब पूर्णतः माफ किया जाय। फिटनेस, परमिट, बीमा एवं लाइसेंस सहित अन्य कागजातों की वैधता 31 मार्च 2021 तक बढ़ाई जाय। ट्रक मालिकों की माली हालत को देखते हुए बिहार सरकार डीजल पर अपने राज्य उपकर टैक्स को अविलम्ब वापस लें। गैरकानूनी ढंग से, सरकारी बैंक, प्राइवेट फाइनेन्स कम्पनी प्राइवेट बैंक के गुडों के द्वारा सरेआम रोड पर किस्त वसूलने के नाम पर कि जा रही गुंडागर्दी एवं ट्रक को लूट एवं गायब करने की करवाई पर अविलम्ब रोक लगायी जाए। राज्य के सभी बालू खदानों से निर्धारित मुल्य पर बालू की आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।ranjana pandey