सुशांत सिंह राजपूत को लेकर अभिनेता शेखर सुमन सोशल मीडिया पर अक्सर पोस्ट शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने अमिताभ बच्चन के एक ट्वीट का अलग अंदाज में जवाब दिया है। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया, ”अभी तक रिकॉर्ड की गई सबसे तेज आवाज 3000 मील दूर तक सुनी गई और इसकी तरंगों ने ग्लोब के तीन चक्कर लगाए। ये ध्वनि तरंगें एक पुराने ज्वालामुखी क्रेकोटा से निकली थीं। 27 अगस्त को वो पर्वत फट गया। 310 डेसिबल। इंसान के ईयर ड्रम 150-160 डेसिबल पर फट जाते हैं।”इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए शेखर सुमन ने लिखा, ”अब तक रिकॉर्ड की गई सबसे तेज आवाज सुशांत सिंह राजपूत के फैंस की है, जिन्होंने सुशांत को न्याय दिलाने के लिए भारत में दहाड़ लगाई है। इसकी ध्वनि तरंगों ने ग्लोब के लाखों चक्कर लगाए और अभी भी चक्कर लगा रही हैं।”बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई के अलावा एनसीबी और ईडी अलग-अलग एंगल से जांच कर रही हैं। वहीं, हाल ही में एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। रिया 22 सितंबर तक के लिए मुंबई के भायखला जेल में बंद हैं।ranjana pandey



