बिहार विधानसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू, 13 सितंबर को हो सकता है तारीखों का ऐलान

0

Bihar Electionराजनीतिक दलों के त्राहिमाम संदेश और असंतोष के बावजूद निर्वाचन आयोग में बिहार विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम के ऐलान की उलटी गिनती शुरू हो गई है. 10 सितंबर के बाद कभी भी चुनाव का ऐलान हो सकता है. बिहार विधानसभा के साथ बिहार में लोकसभा की एक सीट और कई राज्यों की विधानसभा की हाल ही में खाली हुई 64 सीटों पर उपचुनाव भी होंगे.
निर्वाचन आयोग के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, 13 सितंबर के आस-पास संभावनाएं ज्यादा प्रबल हैं. हालांकि मौजूदा विधानसभा के चुनाव का ऐलान 9 सितंबर को हुआ था. वैसे भी बिहार विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर तक है. राज्य में 243 सीटों के लिए मतदान होना है.Ranjana pandey