रामगढ़ : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को धर्मपत्नी कल्पना सोरेन के साथ अपने पैतृक गाँव रामगढ़ जिले के नेमरा (लुकैयाटांड़) में अपने दादा अमर शहीद सोबरन सोरेन के 69वें शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए.सीएम हेमंत ने कहा, शहीद सोबरन सोरेन जी की शहादत ने झारखण्ड के आदिवासी-मूलवासी समाज में अन्याय और शोषण के खिलाफ संघर्ष की ऐसी चिंगारी प्रज्वलित की, जिसने आगे चलकर अलग राज्य आंदोलन को नई दिशा दी। आज नई पीढ़ी उनके संघर्ष, साहस और बलिदान की विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प ले रही है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन पारितोषिक वितरण कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभुकों को लाभान्वित किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि हमारे संसाधनों और राजस्व के अधिकारों को बाधित करने की कोशिशें हो रही हैं, लेकिन झारखण्ड अपने हक की लड़ाई से पीछे हटने वाला नहीं। जिस तरह संघर्ष कर झारखण्ड राज्य हासिल किया, उसी तरह संघर्ष कर अपना हक भी लेंगे। राज्य के लोगों को उनका हक और अधिकार देंगे.




