सिमडेगा/ रांची : सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े पॉक्सो (POCSO) मामले में सिमडेगा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दूसरे नामजद अभियुक्त एवं पत्रकार अभिषेक भारती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उन्हें बुधवार की देर रात जमशेदपुर से हिरासत में लिया।पत्रकार की इस गिरफ्तारी के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट साझा कर पुलिस की कार्रवाई और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है।पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा: झारखंड में पॉक्सो के आरोपी आजाद घूम रहे हैं, और पीड़िता की आवाज उठाने वाले पत्रकार को गिरफ्तार किया जा रहा है।सब याद रखा जायेगा !




