बाबूलाल मरांडी: MMDR एक्ट नया कानून नहीं, इसमें केंद्र ने सिर्फ छोटा सा संशोधन किया है, सभी राज्य समान रूप से आगे बढ़ें यही उद्देश्य है

0
Babulal Marandi

रांची : झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन (26 नवंबर 2026) सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले झारखंड विधानसभा परिसर में आज भाजपा विधायकों ने हेमंत सरकार की वादाखिलाफी, छात्रों और युवाओं के साथ हुए छल, नौकरी के नाम पर धांधली और पत्रकारों पर दमन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। एमएमडीआर एक्ट पर विशेष सत्र पर गंभीर चर्चा के बीच नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज सदन में कहा, मुख्य मुद्दा यह है कि जब संसद में बिल आया तो कांग्रेस ने उस पर चर्चा ही नहीं होने दी और संसद को चलने नहीं दिया, वहीं राजनीति अब झारखंड विधानसभा में भी की जा रही है। मुख्यमंत्री और INDIA गठबंधन के नेताओं को राहुल गांधी जी को समझाना चाहिए था कि संसद को चलने दिया जाए और बिल पर चर्चा कर झारखंड पर इसके प्रभाव के बारे में बताया जाए, लेकिन विपक्ष को चर्चा से नहीं, सिर्फ हंगामे और राजनीतिक नौटंकी से मतलब है।बाबूलाल मरांडी ने कहा,एमएमडीआर एक्ट नया कानून नहीं है, इसमें केंद्र ने सिर्फ छोटा सा संशोधन किया है। अब खनिज पर कोई भी नया कर या शुल्क केंद्र की तय सीमा के भीतर ही लगेगा। इसका उद्देश्य है कि सभी राज्य समान रूप से आगे बढ़ें, उद्योग लगें और रोजगार बढ़े। कोई राज्य मनमाना टैक्स लगाकर दूसरे राज्यों का नुकसान न करे, ताकि 2047 तक विकसित भारत के साथ विकसित झारखंड बन सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here