झारखण्ड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह एवं विशेष सत्र की तैयारियों को लेकर स्पीकर ने की उच्चस्तरीय बैठक

0
rabindranath mahto

रांची : आज अध्यक्ष झारखण्ड विधान सभा रबीन्द्र नाथ महतो ने अपने कार्यालय कक्ष में 11:30 बजे पू॰ को वरीय पदाधिकारियों के साथ दिनांक 22 नवंबर 2026 को होने वाले झारखण्ड विधान सभा की 26वीं (वर्षगाँठ) स्थापना दिवस समारोह के आयोजन के संबंध में उच्चस्तरीय बैठक की।22 नवंबर 2026 को पू॰ 11:30 बजे झारखण्ड विधान सभा परिसर, कुटे, राँची में स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार द्वार कार्यक्रम का उद्घाटन किया जाएगा एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन कार्यक्रम के मुख्य तिथि होंगे।इस अवसर पर विधायी उत्कृष्टता चयन समिति द्वारा चयनित सदस्य को बिरसा मुण्डा उत्कृष्ट विधायक सम्मान, उत्कृष्ट विधान सभा कर्मियों को स्व० कपिलेश्वर प्रसाद पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा । पूर्व सदस्यों का सम्मान ,खिलाड़ियों का सम्मान, एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे । त्रैमासिक पत्रिका ‘उड़ान’ (104वाँ अंक) एवं अन्य पुस्तक का विमोचन/लोकार्पण भी होगा।
​स्थापना दिवस समारोह में, आवासन,सुरक्षा तथा यातायात से संबंधित आज की उच्चस्तरीय बैठक में अध्यक्ष के द्वारा विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए, साथ ही आगामी 25 एवं 26 नवंबर को आहूत विशेष सत्र के सुचारू संचालन हेतु भी अध्यक्ष द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।उक्त बैठक में मुख्य सचिव झारखंड सरकार ,प्रभारी सचिव झारखण्ड विधान सभा,अपर मुख्य सचिव मंत्रिमण्डल एवं निगरानी विभाग, पुलिस निरीक्षक मुख्यालय,उपायुक्त, राँची,वरीय अरक्षी अधीक्षक,राँची,नगर आयुक्त, राँची नगर निगम,राँची तथा संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहें ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here