रांची: झारखंड भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रिम्स (RIMS) जमीन घोटाला मामले में बड़गाईं अंचल के तत्कालीन अंचल अधिकारी (CO) मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई रांची में रिम्स की अधिग्रहित जमीन की अवैध खरीद-बिक्री और म्यूटेशन से जुड़ी जांच के तहत की गई है।जांच में उनके खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र रचने और निजी आर्थिक लाभ के लिए अपने पद का दुरुपयोग करने के पुख्ता साक्ष्य मिले हैं। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बता दें कि बड़गाईं अंचल के तत्कालीन अंचल अधिकारी (CO) मनोज कुमार ईडी (ED) के बहुचर्चित जमीन घोटाला मामले में एक प्रमुख गवाह रहे हैं।गिरफ्तारी के समय मनोज कुमार बोकारो जिले के बेरमो (तेनुघाट) अनुमंडल में अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) के पद पर कार्यरत थे।




