झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 25-26 नवंबर को

0
jharkhand assembly

रांची : झारखंड विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र 25 और 26 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में इस विशेष सत्र को बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। दोनों दिन सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी। यह बैठक मानसून सत्र का विस्तारित हिस्सा है, जिसे 11 अगस्त 2026 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था।सत्र के पहले दिन मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर चर्चा प्रस्तावित है।दूसरे दिन खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2026 (MMDR Amendment Act 2026) पर चर्चा की संभावना है। हालांकि, चर्चा का अंतिम क्रम सदन की आधिकारिक कार्यसूची जारी होने पर स्पष्ट होगा।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में विशेष सत्र बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने 25 और 26 नवंबर को सदन की बैठक बुलाने का आदेश जारी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here