रांची: JLKM नेता देवेन्द्र नाथ महतो का कहना है कि झारखंड स्थापना दिवस और छठ पूजा दोनों को साथ – साथ मनाया जा सकता था, लेकिन 15 नवंबर 2026 को झारखंड स्थापना दिवस को नजरअंदाज करने से समस्त झारखंडवासी आहत और निराश हैं।झारखंड की पहचान, अस्मिता और शहीदों के सपनों से जुड़े इस ऐतिहासिक दिन को नजरअंदाज करना झारखंड की भावना का अपमान है।JLKM नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा,छठ पूजा अपना अपना सब कर रहा है लेकिन आप राज्य के स्थापना दिवस को आप भूल जा रहे हैं? इससे यही प्रतीत होता कि आप झारखण्ड की मूल सभ्यता, संस्कृतियाँ भूल गए हैं. स्थापना दिवस की तिथि बदल दी कल स्वतंत्रता दिवस की भी तिथि बदल देंगे, गणतंत्र दिवस की भी तिथि बदल देंगे. जब तक नियोजन नीति लागू नहीं होगा कितना भी कुछ कर लिजिए राज्य का भला नहीं हो सकता है.पहले तय करना होगा Who is jharkhandi? डिफाइन करिए.




