Ranchi: भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग आदिवासी लड़की से कथित दुष्कर्म के मामले को लेकर हेमंत सोरेन सरकार और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आयोजित संवाद और प्रेस वार्ता में उन्होंने पीड़िता को तत्काल न्याय दिलाने और आरोपी विधायक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि वह आरोपी विधायक को बचाने और मामले के सबूत मिटाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या राज्य में सत्ता पक्ष के विधायकों के लिए कानून के अलग मायने हैं।दीपक प्रकाश ने मामले को उजागर करने वाले पत्रकार अभिषेक भारती के खिलाफ दर्ज मुकदमे और भारतमित्र (Bharatmitra) के दफ्तर पर सिमडेगा पुलिस की कार्रवाई का कड़ा विरोध किया। रविवार को पुलिस की कार्रवाई के विरोध में वे स्वयं धरने पर भी बैठ गए थे।




