वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर: राज्य का क्रेडिट-डिपॉजिट (CD) रेशियो बढ़ाना हमारी प्राथमिकता

0
Radhakrishna Kishore

रांची: आज रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में आयोजित राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, झारखंड की 97वीं त्रैमासिक बैठक में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर शामिल हुए। बैठक में मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह , मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की, वित्त विभाग के सचिव प्रशांत कुमार सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में राज्य के विकास में बैंकों की भूमिका, ऋण वितरण और साख-जमा अनुपात (सीडी रेशियो) में वृद्धि को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बताया राज्य का सीडी रेशियो बढ़ाना हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए बैंकों को ऋण वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाने और राज्य की विकास योजनाओं में सक्रिय भागीदारी निभाने की आवश्यकता है।वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा,बैठक में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी फ्लैगशिप योजना ‘गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना’ पर विशेष जोर दिया। सभी बैंकों को निर्देश दिया कि अगले 30 दिनों के अंदर इस योजना के तहत स्वयं को सूचीबद्ध करें, ताकि राज्य के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए सुलभ ऋण उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की बाधा न आए।केंद्र सरकार से झारखंड को अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाने की स्थिति में राज्य के विकास को गति देने में बैंकों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। बैंकों को राज्य की जरूरतों और प्राथमिकताओं को समझते हुए अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here