SIR:18 नवंबर को झारखंड के सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैंप,मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का आखिरी मौका

0
jharkhand ceo k ravi

रांची : झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत छूटे हुए पात्र मतदाताओं को नाम जुड़वाने का एक और मौका देने के लिए 18 नवंबर 2026 को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार के निर्देश पर आयोजित इस अभियान को ‘एक और अवसर कैंप’ नाम दिया गया है।यह विशेष कैंप 18 नवंबर 2026 को सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक झारखंड के सभी मतदान केंद्रों पर चलेगा।इसका मुख्य उद्देश्य ASDD सूची (अनुपस्थित, स्थानांतरित, डुप्लीकेट और मृत) में शामिल उन पात्र नागरिकों को अंतिम मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का अवसर देना है, जिनका नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया था।जिन पात्र नागरिकों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे अपने संबंधित मतदान केंद्र पर जाकर बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के माध्यम से प्रपत्र-6 (Form-6) और घोषणा पत्र भर सकते हैं। इसके अलावा नाम या पते में संशोधन और स्थानांतरण के लिए प्रपत्र-8 (Form-8) भरा जा सकता है।मतदान केंद्र पर मौजूद बीएलओ (BLO) आवेदकों की पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे। इस दौरान सभी मतदान केंद्रों पर चुनावी पाठशाला की छठी बैठक भी आयोजित की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here