मंईयां सम्मान की 51 लाख+ लाभुक महिलाओं को अब दुर्घटना बीमा का लाभ देने की तैयारी में हेमंत सरकार

0
hemant soren

रांची : हेमंत सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की 51 लाख से अधिक लाभुक महिलाओं को अब प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत दुर्घटना बीमा का लाभ देने की तैयारी है।झारखंड ग्रामीण बैंक ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक प्रस्ताव भेजा है, जिसमें ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ की 51 लाख से अधिक लाभुक महिलाओं को अपने खर्च पर प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ देने की बात कही गई है। यदि योजना की सभी लाभुक महिलाएं झारखंड ग्रामीण बैंक से जुड़ती हैं, तो बैंक अपने खर्च पर उन्हें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत दुर्घटना बीमा कवर प्रदान करेगा।बैंक के चेयरमैन मदन मोहन बरियार के अनुसार, महिलाओं को बैंक से जोड़ने के एक साल बाद प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ देने पर भी विचार किया जाएगा।

बैंक ने जानकारी दी है कि वह अब तक करीब 30 हजार लाभुक महिलाओं को लगभग 251 करोड़ रुपये का स्वरोजगार ऋण दे चुका है।यह अभी केवल एक प्रस्ताव है। राज्य सरकार और झारखंड ग्रामीण बैंक के बीच औपचारिक सहमति (MoU) होने और सरकार की हरी झंडी मिलने के बाद ही इसे लागू किया जा सकेगा।झारखंड सरकार मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की 51 लाख से अधिक लाभुक महिलाओं को अब प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत दुर्घटना बीमा का लाभ देने की तैयारी है। झारखंड ग्रामीण बैंक ने प्रस्ताव दिया है कि सभी लाभुक महिलाओं को बैंक से जोड़ने पर उन्हें अपने खर्च पर दुर्घटना बीमा सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here