अमेरिका : अमेरिकी शेयर बाजार में भारी बिकवाली से निवेशकों को बड़ा झटका लगा है. नैस्डैक 100 इंडेक्स 6 फीसदी से ज्यादा टूट गया, जबकि सेमीकंडक्टर इंडेक्स में करीब 12 फीसदी की गिरावट आई. Nvidia समेत कई दिग्गज टेक कंपनियों के शेयर धराशायी हो गए. इस गिरावट के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव नतीजों को जिम्मेदार ठहराया है.अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट किया, “चुनाव के नतीजों की वजह से शेयर बाजार ने इतिहास के सबसे बुरे दिनों में से एक का सामना किया है। यह देखना बहुत दुखद है! हमने इतनी मेहनत करके देश को उस स्तर तक पहुँचाया था जो पहले कभी नहीं देखा गया था, और अब यह सब हो गया। इसी वजह से आपके 401(k) (रिटायरमेंट फंड) में गिरावट आई है। याद रखें, इसमें रिपब्लिकन का कोई हाथ नहीं था; यह सब ‘डमोक्रेट्स’ (डेमोक्रेट्स) की वजह से हुआ है…”




