खूंटी: सड़क हादसे में 7 लोगों की मृत्यु,राष्ट्रपति,पीएम, सीएम ने जताया शोक

0
hemant soren

झारखंड के खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में गुरुवार (5 नवंबर 2026) की रात को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में 7 लोगों की मृत्यु हो गई है और अन्य लोग घायल हुए हैं। यह शोक संदेश भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर साझा किया गया है।कर्रा-तोरपा मुख्य सड़क पर एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसे देखने और मदद करने के लिए स्थानीय ग्रामीण सड़क किनारे इकट्ठा हुए थे। इसी दौरान तोरपा की ओर से आ रहे एक बेहद तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने भीड़ को कुचल दिया।इस हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है, जिनमें तीन महिलाएं, तीन बच्चे (एक 10 महीने का मासूम भी शामिल) और एक पुरुष शामिल हैं।राष्ट्रपति के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इस हृदयविदारक घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर लिखा, झारखंड के खूंटी जिले में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोकाकुल परिवारों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं। इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

सीएम हेमंत सोरेन ने लिखा, खूंटी के कर्रा में हुए सड़क हादसे में सात लोगों की मृत्यु की हृदयविदारक खबर से मन व्यथित है।इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मारांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर और शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।हादसे में इलाजरत घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

पीएम मोदी ने अंग्रेजी में एक्स पर लिखा, “झारखंड के खूंटी में हुई एक दुर्घटना में लोगों की मौत से मुझे गहरा दुख हुआ है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here