छठ महापर्व को लेकर रांची नगर निगम की व्यापक तैयारी, 72 घाटों पर 1200 से अधिक सफाई मित्र तैनात

0
Chhath festival

रांची। आगामी छठ महापर्व को लेकर रांची नगर निगम ने शहर के सभी 72 छठ घाटों पर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निगम द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सभी घाटों को 8 जोन में विभाजित कर व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है।नगर निगम ने सफाई व्यवस्था के लिए 1200 से अधिक सफाई मित्रों को तैनात किया है। वहीं, घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 25 विशेष टीमें और पेड़ों की छंटाई के लिए 2 टीमें लगाई गई हैं।घाटों के साथ-साथ वहां तक पहुंचने वाले संपर्क पथों की विशेष सफाई की जा रही है। गहरे जल क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर घेराबंदी की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा आधुनिक मशीनों की मदद से घाटों में जमी जलकुंभी और गाद को हटाने का कार्य भी तेजी से जारी है।नगर निगम छठ पूजा समितियों के साथ लगातार समन्वय स्थापित कर रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निगम का लक्ष्य छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है, जिससे वे निर्बाध रूप से भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सकें।

समस्या या सुझाव के लिए हेल्पलाइन जारी

रांची नगर निगम ने नागरिकों की सुविधा के लिए 24×7 हेल्पलाइन नंबर 18005701235 जारी किया है। छठ घाटों से संबंधित किसी भी समस्या, शिकायत या सुझाव के लिए नागरिक इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।नगर निगम ने छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, स्वच्छ और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here