लातेहार: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के. रवि कुमार के द्वारा आज चंदवा प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर निर्वाचन कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया।इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से संवाद किया तथा मतदाता पहचान पत्र (EPIC) एवं BLO द्वारा फॉर्म-6 भरवाने की प्रक्रिया की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।किसी भी घर का कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से नहीं छुटे इसके लिए 12 नवम्बर तक पूरे राज्य में चलाया जा रहा होम-टू-रोल विजिट। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी होम-टू-रोल विजिट कार्यक्रम के पहले दिन लातेहार जिला पहुंचे।




