एशियाई खेलों में देश के लिए स्वर्ण पदक लाने वाली अंकिता भगत को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

0
Ankita Bhagat

रांची : 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 के समापन समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सम्मिलित हुए। इस प्रतियोगिता के करीब 37 प्रतियोगिता में 430 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने 40 गोल्ड, 40 सिल्वर और 40 ब्रोंज मेडल जीता। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तीरंदाज, झारखण्ड की माटी का स्वाभिमान और 2026 के एशियाई खेलों में देश के लिए स्वर्ण पदक लाने वाली गौरवशाली खिलाड़ी अंकिता भगत को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया ।सीएम ने संबोधित करते हुए कहा,आज आप सभी को जो पुरस्कार और पदक मिले हैं, वे केवल पुरस्कार भर नहीं हैं, बल्कि यह आपके अंदर छुपी हुई प्रतिभा और आप सभी के अटूट उत्साह का जीवंत परिणाम है। इस प्रतियोगिता में शरीक होने के लिए मैं आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here