दुर्गा पूजा में मात्र तीन दिनों में 250 लोग पहुँच गए अस्पताल,मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा “गाडियों पर बाहर बैठ कर रील बनाने से बचें”

0
deepak birua

जमशेदपुर: दुर्गा पूजा के पावन त्योहार के दौरान मात्र तीन दिनों में जमशेदपुर शहर के प्रमुख अस्पतालों जैसे MGM अस्पताल, TMH (टाटा मुख्य अस्पताल), टाटा मोटर्स हॉस्पिटल, मर्सी और सदर अस्पताल में सोमवार से बुधवार के बीच करीब 250 घायल लोग इलाज के लिए पहुंचे। इनमें से अकेले MGM अस्पताल में ही 150 से अधिक मरीजों को लाया गया
। मामले पर परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा, तेज रफ्तार जीवनभर हर वर्ष न जाने कितने परिवारों को अनाथ कर देती है।यह तो सिर्फ एक जिले की खबर है ऐसी खबरें रोज आती हैं अन्य जिलों से भी लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं कि “अति गति,सिर्फ क्षति”पुलिस अपना हर संभव प्रयास कर रही है लेकिन लोगों को भी जागरुक रहना पड़ेगा।मैं फिर से कहता हूं कार गाडियों पर बाहर बैठ कर रील बनाने से बचें,ट्राफिक सिग्नल को माने क्योंकि इसकी अवहेलना जानलेवा है तथा अन्य नियमों का पालन अवश्य करें।सरकार सड़क से घर तक आपके जीवन हित हेतु तत्परता से कार्य कर रही है और आप सभी झारखंड वासियों का सहयोग अपेक्षित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here