लातेहार : आदिवासी पुनिया देवी (हेरंज, लातेहार) को 5 अक्टूबर को दोपहर में बकरी चराने के दौरान बरियातू SHO सिविल ड्रेस में तीन पुरुष पुलिस के साथ बेरहमी से पीटे व थाना ले आए। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लातेहार के हेरंज की आदिवासी महिला पुनिया देवी के साथ हुई कथित मारपीट और दुर्व्यवहार के मामले का संज्ञान लेते हुए लातेहार पुलिस से तत्काल जांच रिपोर्ट तलब की है। झारखंड जनाधिकार महासभा द्वारा सोशल मीडिया एक्स पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, 5 अक्टूबर को दोपहर के समय जब पुनिया देवी बकरी चरा रही थीं, तब बरियातू थाना प्रभारी (SHO) सिविल ड्रेस में तीन पुरुष पुलिस के साथ आए और उनके साथ मारपीट की।रास्ते में पीटे। छाती को छुए। थाना में टांगकर पीटे। जातिसूचक गाली दिए। अगले दिन रात में छोड़ा गया।पुनिया को पुलिस ने डरा कर फर्जी गवाही पर साइन करवाया व वीडियो बनाया। परिवारजनों के अनुसार छोड़ने के लिए पुलिस ने 80000रु लिया। आज पुनिया ने SP के समक्ष शिकायत किया। महासभा मांग करती है कि तुरंत थाना प्रभारी व अन्य दोषियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हो। मामले की सूचना मिलते ही Latehar Police को टैग करते हुए सीएम हेमंत ने लिखा, “तत्काल संज्ञान लें, जाँच करें एवं उचित कार्यवाही करते हुए सूचना दें।यह स्थिति स्वीकार्य नहीं है।”




