सलीमा टेटे की कप्तानी में भारत को हॉकी में गोल्ड,सीएम ने सराहा “हर भारतीय के लिए स्वर्णिम क्षण”

0
hemant soren

रांची। भारतीय महिला हॉकी टीम ने कल यानी 2 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को ही फाइनल मैच जीता.भारत ने फाइनल में मजबूत प्रतिद्वंदी और गत चैंपियन चीन को 1-0 से मात दी। जुझारू कप्तान सलीमा टेटे के नेतृत्व में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की सराहना की है।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए सभी पदक विजेताओं और देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियां पूरे देश के लिए गर्व और हर भारतीय के लिए स्वर्णिम क्षण हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और जज्बे के दम पर देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों के पीछे खिलाड़ियों का वर्षों का परिश्रम, अनुशासन और संघर्ष छिपा है।महिला हॉकी टीम की उपलब्धि का विशेष उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने जुझारू कप्तान सलीमा टेटे के नेतृत्व में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम को बधाई और जोहार कहा। उन्होंने कहा कि महिला हॉकी टीम की यह उपलब्धि झारखंड सहित पूरे देश के लिए गौरव का विषय है।मुख्यमंत्री ने एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले तथा भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगी दल के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की ये उपलब्धियां देश के करोड़ों युवाओं को खेल के मैदान में आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here