रांची : एशियन गेम्स 2026ःभारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई खेल 2026 में इतिहास रच दिया है। कप्तान सलीमा टेटे के नेतृत्व में भारत ने फाइनल मुकाबले में चीन को 1-0 से हराकर स्वर्ण पदक (Gold Medal) अपने नाम कर लिया है।भारतीय महिला हॉकी टीम ने 1982 के बाद दूसरी बार एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता है।खिताबी मुकाबले के 10वें मिनट में लालरेम्सियामी ने साक्षी राणा के पास पर शानदार रिवर्स-हिट के जरिए मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल दागा।दूसरे क्वार्टर में चीन को बराबरी का सबसे बड़ा मौका मिला, लेकिन भारत की अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया ने शानदार पेनल्टी स्ट्रोक बचाकर चीन के मंसूबों पर पानी फेर दिया।इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही भारतीय टीम ने लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक खेलों के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया है।झारखंड के सिमडेगा की रहने वाली सलीमा टेटे की अगुवाई में टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए देश और विशेषकर झारखंड को गौरवान्वित किया है।एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली इस 20-सदस्यीय भारतीय टीम में झारखंड की 4 होनहार बेटियां सलीमा टेटे,निक्की प्रधान ,ब्यूटी डुंगडुंग,दीपिका सोरेंग शामिल थीं, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में अपना दम दिखाया।




