हजारीबाग: कर्जन स्टेडियम, हजारीबाग में आज प्रमंडल स्तरीय तीन दिवसीय खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रमंडल के सात जिलों से 1,288 खिलाड़ी विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। 29 से 31 अगस्त तक आयोजित इस महोत्सव में प्रमंडल के सात जिलों से 1200 से अधिक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।आज शुभारंभ समारोह में सम्मिलित होकर सांसद मनीष जायसवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया एवं उन्हें खेल शपथ दिलाई।इस अवसर पर बरकट्ठा विधायक अमित यादव, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार , उपायुक्त हेमंत सती एवं हजारीबाग महापौर अरविन्द कुमार राणा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।




